चाईबासा। 27 मार्च से 6 अप्रैल तक आन्ध्रप्रदेश के गुन्टूर में आयोजित मिनी नेशनल आर्चरी चैम्पियनशिप 2026 में पश्चिमी सिंहभूम जिला के तीरंदाज झारखण्ड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। विगत 7 -8 मार्च को जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित सेलेक्शन ट्राइल के आधार पर झारखण्ड राज्य टीम में शामिल किया गया है। टीम को पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ, चाईबासा के संरक्षक सह उद्योगपति मुकुन्द रूंगटा , अध्यक्ष सिद्धार्थ पाड़ेया , उपाध्यक्ष राजेन्द्र गुईया,उपाध्यक्ष तुरी सुन्नी, सुशील कुमार सिंकू, कोषाध्यक्ष सुमित बालमुचू, सह कोषाध्यक्ष वीर सिंह पुरती, सचिव महर्षि महेन्द्र सिंकू, सह कोषाध्यक्ष सुभाष जोंको , ललिता लुगुन, तीरंदाजी प्रशिक्षक गंगाधर नाग, सुमित सिंकू, जानो पुरती, रमेश जेराई ,डीबरनाथ तियु एवं मैकलीन बारी आदि ने हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिए हैं। यह जानकारी पश्चिमी सिंहभूम जिला तीरंदाजी संघ चाईबासा के सचिव सह प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू ने दी।
ये हुए तीरंदाज टीम में शामिल
अन्डर -10 इंडियन राउण्ड बालिका वर्ग में अलीशा बिरूली, कृषिका बिरिंग सिंकू, अन्डर-10 इंडियन राउण्ड बालक वर्ग में अमन बिरूवा, अन्डर -10 रिकर्व राउण्ड बालिका वर्ग में एलीन बिरूवा, अलंकृता देवगम, अन्डर -13 रिकर्व राउण्ड बालिका वर्ग में नैरा बिरूवा, परिधि राठौर, ऋषिता कोड़ा, समृद्धि सिन्हा, अन्डर -13 इंडियन राउण्ड बालक वर्ग में आयुष बिरूवा, कृष्णा बोदरा, सुनील कुमार गोप, अन्डर-13 इंडियन राउण्ड बालिका वर्ग में अनुष्का बोदरा, एंजेलिना जामुदा, जुलियाना मुखी, नन्दी धानवा पुनम नाग और अन्डर-15 इंडियन राउण्ड बालिका वर्ग में जानकी कोडांकेल शामिल है।
