जमशेदपुर: परसुडीह में बिजली विभाग के कार्यालय में चोरी, छह ताले तोड़कर कंप्यूटर उपकरण ले गए चोर

जमशेदपुर। शहर के परसुडीह थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला करनडीह स्थित बागबेड़ा विद्युत आपूर्ति शाखा कार्यालय का है, जहां चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि 27 तारीख को अवकाश के दौरान चोरों ने कार्यालय को निशाना बनाया और मुख्य गेट पर लगे करीब छह तालों को तोड़ दिया।

कार्यालय पहुंचने पर टूटा मिला गेट का ताला

जब कर्मचारी कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट के सभी ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद जब कर्मचारी अंदर पहुंचे तो पाया कि कार्यालय की अलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया गया है और उसकी चाबी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी गई है।इस घटना के बाद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई।

यूपीएस और कंप्यूटर उपकरणों की चोरी

चोरों ने सहायक कर्मी चंदन कुमार की टेबल से यूपीएस, कीबोर्ड सहित अन्य कंप्यूटर उपकरणों की चोरी कर ली। वहीं कार्यालय की दूसरी टेबल से भी कीबोर्ड, माउस और कंप्यूटर के अन्य उपकरण गायब पाए गए।बिजली विभाग के तकनीकी सहायक चंदन कुमार के अनुसार चोरी हुए उपकरणों की कीमत लगभग 55 से 60 हजार रुपये आंकी गई है।

इलाके में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत

परसुडीह और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जल्द जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए और इलाके में गश्त बढ़ाई जाए।लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

More From Author

जमशेदपुर: साकची में आईएसएम रांची सेंटर का भव्य उद्घाटन, विधायक सरयू राय बोले- “एआई से डरें नहीं, इसे टूल की तरह अपनाएं”

जमशेदपुर: भारी बारिश में भी नहीं थमा उत्साह, बारीडीह हिंदू सम्मेलन में गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे