
जमशेदपुर: बर्मामाइंस दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन सोमवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति और समिति के सदस्य मौजूद थे।उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर रघुवर दास ने कहा कि भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना है और मां दुर्गा हमें नारी सम्मान का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें शक्ति और त्याग की प्रेरणा देता है।वहीं, समिति के चेयरमैन रामबाबू तिवारी ने दुर्गा पूजा को शक्ति और सद्भाव का पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है, जिससे हमारा समाज और भी मजबूत होता है।समिति के महामंत्री शैलेंद्र राय ने दुर्गा पूजा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि यह जीवन के शाश्वत चक्र, शक्ति, धर्म की विजय और आत्मपरिवर्तन का प्रतीक है। शैलेंद्र राय ने यह भी कहा कि नवरात्र हमें सिखाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय प्राप्त करती है। यह पर्व समाज में एकता, दृढ़ता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।उद्घाटन समारोह में जमशेदपुर के पूर्व एसपी कमल किशोर, चेयरमैन रामबाबू तिवारी, महामंत्री शैलेंद्र राय, उमेश सिंह, नागेंद्र सिंह, सूरज सिंह, चिंटू सिंह राजपूत और कई अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पंडाल की भव्य सजावट और मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा ने सभी का मन मोह लिया। यह पूजा पंडाल अब श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।