जमशेदपुर में “श्रीजनी कार्निवल 2026” का शुभारंभ, चित्रांकन प्रतियोगिता में 105 बच्चों ने लिया भाग

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बनश्री सरकार एवं ग्रुप के तत्वावधान में दो दिवसीय “श्रीजनी कार्निवल 2026” (चित्रांकन एवं नृत्य प्रतियोगिता) का शुभारंभ शनिवार, 4 अप्रैल को सोनारी कागल नगर स्थित पेट्रोल पंप के सामने काली पूजा कमेटी हॉल में धूमधाम से हुआ।कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अल्पना भट्टाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

महिलाओं की प्रदर्शनी ने खींचा लोगों का ध्यान

कार्निवल के दौरान जमशेदपुर की 20 महिलाओं ने अपनी-अपनी प्रदर्शनी लगाई, जिसमें विभिन्न प्रकार के आकर्षक कपड़े, आभूषण और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री का प्रदर्शन किया गया। इन स्टॉल्स ने कार्यक्रम में आए लोगों का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया और लोगों ने इनकी काफी सराहना की।

चित्रांकन प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह

कार्निवल के पहले दिन आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में शहर के 105 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राजू मुखर्जी, ब्यूटी तिवारी और तापसी राय उपस्थित रहे।

रविवार को होगी नृत्य प्रतियोगिता

कार्निवल के दूसरे दिन रविवार, 5 अप्रैल को सुबह 8 बजे से नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका देवांजली राय चौधरी निभाएंगी। प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार शाम को सम्मानित किया जाएगा।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर बनश्री सरकार, संदीप सिन्हा चौधुरी, शिल्पी सिंह, अभिषेक सिंह, गोबिंद मुखर्जी, शम्पा गांगुली, देबश्री नाग, सोमा सेनगुप्ता, तपती दत्ता, बुलबुल घोष, मौसमी दास, प्रिया शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More From Author

जमशेदपुर: छायानगर में गोली और चापड़ से हमले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: ईस्टर पर कब्रिस्तानों में उमड़ा आस्था का सैलाब; प्रभु यीशु के जी उठने की खुशी में पूर्वजों को दी गई श्रद्धांजलि

Recent News