बारिडीह हाई स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई 2025-26 बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम ,95.8% अंक लाकर कुंदन बने टॉपर

जमशेदपुर: बारीडीह हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई)की 2025-26 बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से स्कूल में खुशी और उत्साह का माहौल है।

कुंदन ठाकुर बने टॉपर

इस वर्ष की परीक्षा में कुंदन ठाकुर ने 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल परिवार और अभिभावकों में गर्व का माहौल है।

अन्य छात्रों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

परीक्षा में अनमोल कुमार ने 94% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि स्मिता कुमारी ने 87.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के लिए बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि छात्रों की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि स्कूल के छात्रों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया।

More From Author

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज के ‘सतरंग’ में गूंजी अमन की तान; ‘स्ट्रोक्स’ इवेंट में युवाओं ने सूफी और क्लासिकल संगीत से जीता दिल

बहरागोड़ा: स्वर्णरेखा नदी में मिला द्वितीय विश्व युद्ध का तीसरा ‘जिंदा बम’; ग्रामीणों ने किनारे तक खींचा, पुलिस छावनी में तब्दील इलाका