जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज की SPArC (सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर) ने IQAC के सहयोग से अपने वार्षिक साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव ‘सतरंग’ के छठे दिन ‘स्ट्रोक्स’ इवेंट का सफल आयोजन किया। इस वर्ष यह आयोजन “पीस एंड यूनिटी” (शांति और एकता) की थीम पर आधारित रहा, जिसका उद्देश्य संगीत के माध्यम से सामंजस्य का संदेश फैलाना था।
शास्त्रीय और लोक संगीत का अनूठा संगम
कॉम्पिटिशन को चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया था, जिसमें कुल 15 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमे क्लासिकल सोलो (शास्त्रीय गायन),सूफी सोलो,ग़ज़ल सोलो और फोक सोलो (लोक संगीत)।प्रतिभागियों ने अपने गायन से न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि थीम के अनुरूप शांति और भाईचारे की भावना को भी स्वर दिए।
सम्मानित अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
इवेंट की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में मिस्टर अजय रॉय, मिस्टर अजय त्रिपाठी और मिस हरविंदर कौर उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागियों की कड़ी मेहनत और कला के प्रति उनके समर्पण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सफल संचालन और आभार
इवेंट का सफल संचालन एंकर संस्कृत शर्मा ने किया। उनकी आत्मविश्वास से भरी होस्टिंग ने पूरे प्रोग्राम के दौरान दर्शकों को बांधे रखा और माहौल को जीवंत बनाए रखा। प्रोग्राम का समापन कल्चरल सेक्रेटरी मुस्कान कुमारी के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, आयोजकों, प्रतिभागियों और कॉलेज प्रशासन का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से ‘सतरंग’ का छठा दिन यादगार बना।
