आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. जटा शंकर पांडेय ने दी शुभकामनाएं

Spread the love

रांची। राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पांडेय ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

पांडेय ने जताई प्रसन्नता

डॉ. पांडेय ने कहा कि आदित्य साहू एक मृदुभाषी और मिलनसार नेता हैं, जिन्हें संगठन की गहराई से समझ है। उनके नेतृत्व में भाजपा झारखंड में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति निश्चित रूप से प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी।

केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद

इस मौके पर डॉ. पांडेय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने झारखंड भाजपा को एक योग्य, जुझारू और जमीन से जुड़े नेता का नेतृत्व सौंपकर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।डॉ. पांडेय ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि आदित्य साहू जी के नेतृत्व में भाजपा झारखंड में नई ऊंचाई हासिल करेगी और संगठन को मजबूत कर आम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।”

More From Author

जमशेदपुर में ‘स्वदेशी उत्सव’ की तैयारी शुरू: 18वें स्वदेशी मेला का भूमि पूजन संपन्न, 8 से 16 अक्टूबर तक लगेगा मेला

चक्रधरपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, चाकूबाजी में सात घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Comments

No comments to show.