जमशेदपुर: 4 किलो से अधिक गांजा के साथ बागबेड़ा का मनीष मुखी गिरफ्तार; पुलिस ने पीछा कर दबोचा, आरक्षी घायल

जमशेदपुर : शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिदगोड़ा पुलिस ने खालसा स्कूल, टीनप्लेट के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4.130 किलो गांजा बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर सिदगोड़ा पुलिस की दबिश

वरीय पुलिस अधीक्षक को 22 अप्रैल की शाम करीब 7:45 बजे सूचना मिली थी कि एक युवक गांजा की खेप लेकर टीनप्लेट क्षेत्र में ग्राहकों की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही सिटी एसपी के निर्देशन में सिदगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

भागने की कोशिश में आरक्षी को आई चोट

पुलिस टीम जब खालसा स्कूल के पास पहुंची, तो हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध युवक को देखा गया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। टाइगर मोबाइल के आरक्षी शम्स तबरेज खुर्शीद ने उसे पकड़ने के लिए पीछा किया, जिससे उन्हें हल्की चोट भी आई, लेकिन उन्होंने अन्य सहयोगियों की मदद से आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का प्रोफाइल

गिरफ्तार युवक का नाम मनीष मुखी उर्फ बिट्टू मुखी (उम्र 24 वर्ष)पिता:मकरध्वज मुखी,निवासी ट्रैफिक कॉलोनी, गुदड़ी मार्केट, थाना- बागबेड़ा का रहना वाला है।मनीष पहले भी अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है। वर्ष 2017 में वह मारपीट के एक मामले में बागबेड़ा थाना से जेल जा चुका है।## बरामदगी का विवरणतलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद एक सफेद झोले से पुलिस ने निम्नलिखित सामान जब्त किया जिसमें 4 पैकेटों में लिपटा कुल 4 किलो 130 ग्राम मादक पदार्थ, एक होंडा स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH05BE-8424) और मोटोरोला कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह गांजा बेचने का काम करता है। उसने अपने तीन अन्य साथियों के नामों का भी खुलासा किया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। सिदगोड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

छापेमारी टीम में शामिल सदस्य

इस कार्रवाई में सिदगोड़ा थाना प्रभारी मो. फैज अहमद, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी श्री दारा सिंह सिंहा, स.अ.नि. विकाश कुमार, राजू लाल स्वांसी, महेन्द्र राम और आरक्षी शम्स तबरेज खुर्शीद समेत अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

More From Author

जमशेदपुर: मानगो में लकड़ी टाल में लगी भीषण आग; लाखों का नुकसान, स्थानीय लोगों और दमकल ने टाला बड़ा हादसा

जैक 10वीं टॉपर बनीं हजारीबाग की प्रियांशु, 498 अंक के साथ राज्य में पहला स्थान