जमशेदपुर: सिदगोड़ा पुलिस ने चोरी के 3 आरोपियों को दबोचा; म्यूजिक सिस्टम और सिलेंडर बरामद, गहनों की तलाश जारी

जमशेदपुर: सिदगोड़ा पुलिस ने वर्कर्स फ्लैट में हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में चन्दन साव (निवासी: ग्वाला बस्ती, भुइयांडीह),रवि शर्मा (निवासी: ग्वाला बस्ती, भुइयांडीह) और आदित्य वर्मा (चोरी के गहने बिकवाने में शामिल मध्यस्थ) शामिल हैं।

क्या हुआ था बरामद?

जानकारी के अनुसार, लगभग एक महीने पहले सिदगोड़ा वर्कर्स फ्लैट में चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर म्यूजिक सिस्टम,गैस सिलेंडर और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है।

गहनों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस के लिए इस मामले में सबसे बड़ी चुनौती चोरी किए गए गहनों की बरामदगी है। पूछताछ के दौरान पता चला कि चोरी के गहने राजकुमार नामक व्यक्ति को बेचे गए हैं।पुलिस ने गहने बिकवाने वाले आदित्य वर्मा को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन खरीदार राजकुमार अब भी फरार है। राजकुमार की गिरफ्तारी और गहनों की बरामदगी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।सिदगोड़ा पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और चोरी के गहने बरामद कर लिए जाएंगे। पुलिस स्थानीय कबाड़ियों और संदिग्ध खरीदारों पर भी नजर रख रही है।

More From Author

Jamshedpur: ट्रेनों की भारी लेट-लतीफी पर विधायक सरयू राय का कड़ा रुख; कल सभी प्लेटफॉर्म पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान

जमशेदपुर में ‘आसमान से बरस रही आग’: भीषण गर्मी और लू से स्कूली बच्चे बेहाल; अभिभावकों ने की समय बदलने की मांग