वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर गोपाल मैदान में उमड़ा जनसैलाब, 55 हजार लोग हुए शामिल

जमशेदपुर: वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को गोपाल मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में करीब 55 हजार लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई।झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और असम से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा मैदान पारंपरिक रंगों में सराबोर नजर आया।

पारंपरिक नृत्य और संस्कृति की झलक

समारोह में बालिकाओं और कलाकारों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।विभिन्न सांस्कृतिक दलों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। इस दौरान भूमिज समाज की समृद्ध परंपरा और एकता साफ तौर पर देखने को मिली।

अतिथियों ने याद किया बलिदान

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने गंगा नारायण सिंह के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया।इस अवसर पर कई बुद्धिजीवियों और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

“समाज जाग चुका है” — संजीव सरदार

संजीव सरदार ने कहा कि गंगा नारायण सिंह का संघर्ष समाज के स्वाभिमान का प्रतीक है।उन्होंने युवाओं से शिक्षा पर जोर देने और समाज को संगठित रखने की अपील करते हुए भाषा और संस्कृति के संरक्षण की आवश्यकता बताई।

विधायकों ने दिया एकता का संदेश

मंगल कालिंदी ने कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है,समीर मोहंती ने आयोजन को जड़ों से जोड़ने वाला बताया और सोमेश सोरेन ने समाज की एकता को सबसे बड़ी ताकत बताया।

कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

समारोह में पूर्व विधायक मेनका सरदार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी भव्य और ऐतिहासिक बना दिया।

More From Author

जमशेदपुर: कानूनी सलाहकारों ने उपायुक्त का किया भव्य स्वागत