जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के नवनियुक्त उपायुक्त राजीव रंजन से शनिवार को शहर के वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने उपायुक्त को गुलदस्ता भेंट कर जिले में उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
जय प्रकाश (सेवानिवृत्त पीपी) ने किया स्वागत
पूर्व लोक अभियोजक जय प्रकाश ने उपायुक्त से मुलाकात की।जय प्रकाश वर्तमान में जमशेदपुर पुलिस, सरायकेला पुलिस और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कानूनी सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक और कानूनी समन्वय पर चर्चा करते हुए उपायुक्त का अभिनंदन किया।
अधिवक्ता प्रियंका सिंघल ने दी शुभकामनाएं
सरायकेला जिला पुलिस की कानूनी सलाहकार और मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज की पीआरओ प्रियंका सिंघल ने भी उपायुक्त से मुलाकात कर उनका स्वागत किया। उन्होंने जिले की कानूनी प्रक्रियाओं और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर संवाद स्थापित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और उपायुक्त को गुलदस्ता प्रदान किया।
मुलाकात के दौरान विधि व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई। उपायुक्त ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
