चाईबासा: झींकपानी में सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी थाना अंतर्गत कुदापी गाँव में एक युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को एसडीपीओ वहामन टूडू ने पत्रकारों को बताया कि इस घृणित अपराध में शामिल तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता द्वारा 6 मई 2026 को झींकपानी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।अप्रैल माह में पीड़िता जब अपने घर में झाड़ू लगा रही थी, तभी गाँव के ही तीन युवक मौका पाकर घर के अंदर घुस गए। आरोपियों ने घर के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता ने कुछ समय बाद हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया।

विशेष टीम और तकनीकी शाखा की मदद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था। इस टीम का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू और सदर एसडीपीओ ने संयुक्त रूप से किया। पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और तकनीकी शाखा के सहयोग से आरोपियों की लोकेशन ट्रैक की।

आरोपियों ने कबूला जुर्म

पुलिस ने छापामारी कर कुदापी गाँव (मडकमहातू टोला) के रहने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी डूगुद बुड़ीउली उर्फ़ कोंदा,सिदिऊ मुंडरी उर्फ़ कोंका और मंडरू उर्फ़ जम्बीरा गोप ने पूछताछ के दौरान तीनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

पुलिस टीम की मुस्तैदी

इस सफल कार्रवाई में झींकपानी थाना प्रभारी राजकुमार जेयराजू, एसडीपीओ बहामन टूडू, पुलिस अवर निरीक्षक राजीव रंजन मिश्रा, महबा मिंज और झींकपानी थाना के अन्य पुलिस बल शामिल थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

More From Author

जमशेदपुर: टैगोर अकादमी ने निकाली भव्य प्रभात फेरी; गुरुदेव की 165वीं जयंती पर गूंजे उनके आदर्श, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

डीबीएमएस कॉलेज में टैगोर जयंती: ‘जीवन गाथा’ से जीवंत हुए गुरुदेव के विचार; छात्राओं ने पेश की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां