एमजीएम अस्पताल में टॉयलेट सुविधा बदहाल, पानी नहीं होने से मरीज और परिजन परेशान

जमशेदपुर: जमशेदपुर के कोल्हान क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली सामने आई है। अस्पताल में इलाज और जांच के लिए आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को टॉयलेट जैसी जरूरी सुविधा के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर स्थित एकमात्र सार्वजनिक टॉयलेट में लंबे समय से पानी की व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। पानी नहीं होने के कारण मरीजों, खासकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सिटी स्कैन कराने आने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी

अस्पताल में सिटी स्कैन और अन्य जांच के लिए आने वाली महिला मरीजों को इस समस्या से सबसे ज्यादा जूझना पड़ रहा है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया।

डेढ़ साल पहले बना अस्पताल, फिर भी बुनियादी सुविधा गायब

बताया जा रहा है कि अस्पताल भवन बने लगभग डेढ़ वर्ष हो चुके हैं और निर्माण के दौरान सभी मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखा गया था। लेकिन जानकारों के मुताबिक अस्पताल शुरू होने के करीब दो महीने बाद ही टॉयलेट के नल चोरी हो गए थे। इसके बाद से अब तक वहां नए नल नहीं लगाए गए।

कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई पहल

स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का आरोप है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन को लिखित और मौखिक रूप से शिकायत की गई, लेकिन महीनों बीत जाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई। नतीजतन मरीजों और उनके साथ आने वाले लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मरीजों ने जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की

अस्पताल आने वाले लोगों ने प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द टॉयलेट में पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं बहाल करने की मांग की है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।

More From Author

जमशेदपुर: पुस्तक वितरण में देरी पर 7 बीपीओ का वेतन रोका, शो-कॉज जारी

जमशेदपुर के बागुनहातु में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, पत्नी पर चाकू से हमला, सास भी घायल