चाकुलिया: चाकुलिया स्थित आनंद मार्ग सेवादल (लेडीज़) के तत्वावधान में 15 से 17 मई 2026 तक “गर्ल्स लीडरशिप ट्रेनिंग कैंप” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आनंद मार्ग स्कूल, चाकुलिया, पूर्वी सिंहभूम में आयोजित होगा।शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।
व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व प्रशिक्षण पर रहेगा फोकस
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायक गतिविधियां, नेतृत्व प्रशिक्षण, सेवा कार्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और व्यक्तित्व विकास से जुड़े विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।आयोजकों के अनुसार यह शिविर बालिकाओं को भविष्य के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल
कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य विकासानंद अवधूत करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत बरन महतो तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समीर कुमार मोहंती मौजूद रहेंगे।इसके अलावा आरती मुंडा, अवधूतिका आनंद सुमिता आचार्या और अवधूतिका आनंद अभया आचार्या भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
रक्तदान शिविर और परेड भी होगी
कार्यक्रम के तहत 15 मई को सुबह 9 बजे उद्घाटन समारोह आयोजित होगा।
16 मई को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।17 मई को प्रभात फेरी, सेरेमोनियल परेड, पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरण तथा कैंप फायर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।समाज से सहयोग की अपीलआयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में शामिल होकर बालिकाओं के सशक्तिकरण और नेतृत्व विकास के इस प्रयास को सफल बनाने की अपील की है।किसी ही जानकारी हेतु इन नंबर पर 6203345005 / 8100291150 / 8298112869 संपर्क कर सकते है।
