रांची : रांची के बेड़ों इलाके में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है।मृतक की पहचान बिरसा उरांव के रूप में हुई है, जो भरनो थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
प्रेम प्रसंग को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार बिरसा उरांव का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था।विवाद के बाद युवक आक्रोशित होकर इलाके में स्थित एक टावर पर चढ़ गया।
लोगों ने समझाने की कोशिश की
स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक को समझाने और नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी।इसी दौरान युवक ने टावर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मची अफरा-तफरी
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
