जमशेदपुर : राशन दुकान के आड़ मे बिक्री करता था गांजा, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार

बर्मामाइंस: बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक राशन दुकान से गांजा बरामद किया है। मामले में दुकान संचालक मोहम्मद समद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बीते दिन गुप्त सूचना मिली थी कि कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती स्थित फलक स्टोर नामक राशन दुकान में अवैध रूप से गांजा की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी की।

दुकान की तलाशी में मिला गांजा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान संचालक मोहम्मद समद को हिरासत में लिया। इसके बाद दुकान की तलाशी ली गई, जहां से गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

More From Author

जनशताब्दी एक्सप्रेस में दिल दहला देने वाली घटना, महिला पर डेढ़ माह के बच्चे को ट्रेन से फेंकने का आरोप