बकरीद को लेकर झामुमो ने प्रशासन से की विशेष व्यवस्था की मांग, सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन से विशेष तैयारियां सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में झामुमो की ओर से प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया।

मुस्लिम बहुल इलाकों में साफ-सफाई और पानी की मांग

मांग पत्र में मुस्लिम बहुल मोहल्लों और बस्तियों में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाने की मांग की गई है। साथ ही बकरीद के दिन 24 घंटे निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की गई।झामुमो ने जल संकट वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने की भी मांग की है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील

पार्टी की ओर से पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की गई है। इसके अलावा असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए गोपनीय बल की व्यवस्था और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने की भी अपील की गई है।झामुमो का कहना है कि अफवाहों और भड़काऊ संदेशों पर तत्काल रोक लगाने के लिए प्रशासन को सतर्क रहना चाहिए।

“पूर्वी सिंहभूम भाईचारे का प्रतीक”

झामुमो ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला हमेशा से आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा है। पार्टी ने भरोसा जताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से यह पर्व शांति और उल्लास के साथ संपन्न होगा।साथ ही पार्टी ने जिले में अमन-चैन बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

More From Author

पोटका के रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

जमशेदपुर में चोरी की 5 बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, साकची पुलिस की बड़ी कार्रवाई