जमशेदपुर की साकची थाना पुलिस ने चोरी की पांच बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चेपा पुल निवासी शमशाद आलम और अरुण मुखर्जी शामिल हैं।पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
20 मई की बाइक चोरी से खुला मामला
जानकारी देते हुए ललित मीणा ने बताया कि 20 मई को साकची इलाके से एक बाइक चोरी हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले शमशाद आलम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अरुण मुखर्जी तक पहुंची।
एक चोरी करता था, दूसरा बेचता था बाइक
पुलिस जांच में सामने आया कि शमशाद आलम बाइक चोरी करता था और चोरी की बाइक अरुण मुखर्जी को सौंप देता था। अरुण का काम चोरी की बाइक को बेचने का था।बाइक बिक्री से मिलने वाली रकम दोनों आपस में बांट लेते थे।
दोनों आरोपियों को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही बरामद बाइक के संबंध में आगे की जांच जारी है।
