को-ऑपरेटिव कॉलेज में आजसू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों छात्र-छात्राएं पार्टी में शामिल

Views: 2

जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में आजसू छात्र संघ और युवा मोर्चा की ओर से आयोजित विशेष सदस्यता अभियान के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राज सिंह ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष सोनू साव ने किया। इस दौरान कॉलेज कमेटी की भी घोषणा की गई और नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कॉलेज कमेटी की हुई घोषणा

घोषित कमेटी में विष्णु कुमार साहू को अध्यक्ष, उज्ज्वल उपाध्याय को सचिव, निमाई कुमार को मीडिया प्रभारी और आर्यन कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों को भी संगठन की जिम्मेदारियां दी गईं।

छात्रों की समस्याओं को लेकर संघर्ष का ऐलान

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आजसू छात्र संघ अब केवल कॉलेज परिसरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि कोल्हान क्षेत्र के विद्यार्थियों की छोटी-बड़ी समस्याओं को लेकर आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकार और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन सड़क से सदन तक संघर्ष करेगा।पार्टी नेताओं ने आजसू प्रमुख सुदेश महतो की नीतियों से प्रभावित होकर युवाओं से संगठन को मजबूत बनाने और छात्र हितों के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में कुंदन कुमार, मंटू शुक्ला सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं और युवा मौजूद रहे।

More From Author

जुगसलाई में छत्तीसगढ़ पुलिस की छापेमारी, लूट के जेवर खरीदने के आरोप में एक गिरफ्तार

ओसीएल आयरन एंड स्टील के खिलाफ विस्थापितों का प्रदर्शन, प्रेम मार्डी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम