जमशेदपुर :अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में रांची के बसंत मित्तल ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी गोपाल शरण गर्ग को 384 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। इस बड़ी जीत के बाद झारखंड और देशभर के अग्रवाल समाज में जश्न का माहौल है।
जमशेदपुर के अग्रवाल समाज में हर्ष की लहर
बसंत मित्तल की इस सफलता पर जमशेदपुर के विभिन्न संगठनों ने खुशी जाहिर की है और इसे समाज की एकजुटता की जीत बताया है।पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलनसंगठन की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, महासचिव मंटू अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने संयुक्त रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा “बसंत मित्तल के नेतृत्व में संगठन अब नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनके पास समाज को एकजुट करने की अद्भुत क्षमता है और हमें विश्वास है कि उनके कार्यकाल में समाज हित के प्रभावी कार्य होंगे।”युवा वर्ग ने भी इस जीत का पुरजोर स्वागत किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल एवं पूर्व जिला महासचिव सन्नी संघी ने कहा कि बसंत मित्तल का नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा और समाज में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
“झारखंड के प्रत्येक अग्रवाल की जीत”
झारखंड प्रादेशिक अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल ने अपने संदेश में इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत झारखंड के अग्रवाल समाज के विश्वास और कड़ी मेहनत का प्रतीक है।
समाज के लिए नई दिशा
सामाजिक कार्यकर्ताओं का मानना है कि बसंत मित्तल के कुशल मार्गदर्शन में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन न केवल संगठनात्मक रूप से मजबूत होगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से ही उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं।
