शिक्षक दिवस पर बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ करेगा शिक्षकों का सम्मान, 6 सितंबर को होगा कार्यक्रम

जमशेदपुर: शिक्षक दिवस के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसको लेकर 6 सितंबर को मानगो के डिमना रोड स्थित महेंद्र मैरिज हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी रविवार को संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने दी।

छह वर्षों से शिक्षकों को सम्मानित कर रहा संघ

विकास सिंह ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से पिछले 6 वर्षों से लगातार शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। इस वर्ष भी प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों के साथ-साथ इंटर तथा डिग्री कॉलेज के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम में सरकारी, अर्धसरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों से जुड़े शिक्षक शामिल होंगे। आयोजकों के मुताबिक, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।

पेपर लीक मामले पर होगी गोष्ठी

सम्मान समारोह के दौरान हाल के नीट समेत झारखंड सरकार की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों को लेकर गोष्ठी और परिचर्चा भी आयोजित की जाएगी।इस परिचर्चा में अनुभवी शिक्षक परीक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी चुनौतियों पर अपने विचार रखेंगे।

‘शिक्षक समाज निर्माण की नींव’

शिक्षाविद छोटेलाल सिंह ने कहा कि समाज में वास्तविक सम्मान के हकदार शिक्षक हैं, क्योंकि शिक्षक ही समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक के योगदान से समाज की दिशा तय होती है और शिक्षा के माध्यम से बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है।

More From Author

सरायकेला में बांस लदे ट्रक में ट्रेलर ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत

जमशेदपुर में 31 अगस्त को 29वीं ‘दयार-ए-हबीब कॉन्फ्रेंस’, देशभर से उलेमा और शायर होंगे शामिल