बागबेड़ा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपी वर्ष 2025 में दर्ज आर्म्स एक्ट के एक मामले में लंबे समय से वांछित थे।पुलिस के अनुसार, बागबेड़ा थाना कांड संख्या 127/25, दिनांक 15 दिसंबर 2025 में अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक चापड़ के साथ पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

तीन आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों—मो. वाजिद, मो. राज और मो. समीर—को 15 दिसंबर 2025 को ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हालांकि, दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश लगातार जारी थी।

तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

बागबेड़ा थाना पुलिस ने लगातार छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर फरार चल रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. दिलशान (19 वर्ष), पिता मो. आजाद तथा मो. तौहिद (19 वर्ष), पिता स्व. मो. केचा उर्फ जब्बार के रूप में हुई है। दोनों गाड़ीवान पट्टी, किटाडीह, थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम के निवासी हैं।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को 2 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो चुकी है और कांड में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

More From Author

हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई बंद को सफल बनाने की अपील

जमशेदपुर: बढ़ते अपराध के खिलाफ भाजपा बर्मामाइंस मंडल का बर्मामाइंस बाजार में मशाल जुलूस, 3 जुलाई को शहर बंद का आह्वान