जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू रॉय की विधायक निधि से खरीदे गए बैटरी से चलित छह डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों का बुधवार को उद्घाटन किया गया।उद्घाटन जेएनएसी कार्यालय परिसर में नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर किया गया।इस मौके पर जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार भी मौजूद रहे।
14.70 लाख रुपये की लागत से खरीदे गए वाहन
जानकारी के अनुसार इन छह बैटरी चालित वाहनों की खरीदारी करीब 14 लाख 70 हजार रुपये की लागत से की गई है।इन वाहनों के शुरू होने से अब शहर की संकरी गलियों तक भी सफाई व्यवस्था को बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकेगा।
झारखंड का पहला शहर बना जमशेदपुर
इन ई-वाहनों के संचालन के साथ ही जमशेदपुर झारखंड का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां बैटरी से चलने वाले वाहन डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण का कार्य करेंगे।
पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
बैटरी चालित वाहन शुरू होने से ध्वनि और वायु प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।नगर प्रशासन का कहना है कि यह पहल स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
