जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर महानगर कार्यालय, साकची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


राष्ट्र निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को किया याद
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में योगदान, राजनीतिक जीवन की सादगी, आदर्शों और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। नेताओं ने कहा कि वाजपेयी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति में अपनी अलग पहचान रखता था।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के विचार और उनका सार्वजनिक जीवन आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
अटल जी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
भाजपा नेताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने राजनीतिक जीवन में राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता दी। उनके विचारों और आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
