ब्रह्मर्षि विकास मंच ने संगठन विस्तार के लिए विभिन्न इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति

जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न इकाइयों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। मंच के जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने संगठनात्मक विस्तार और नई इकाइयों के गठन को गति देने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

एक माह के भीतर इकाइयों का गठन करने का निर्देश

नवनियुक्त प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर स्थानीय पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों को मंच से जोड़ने का दायित्व दिया गया है। साथ ही एक माह के भीतर इकाई का पूर्ण गठन कर संगठन को मजबूत आधार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार—

सुधीर कुमार सिंह (जिला कार्यकारी अध्यक्ष) – साकची, बारीडीह एवं विजया गार्डन इकाई
मुकेश कुमार (जिला महासचिव) – केबुल टाउन इकाई
विजय नारायण – टेल्को-बिरसानगर इकाई
संजय कुमार सिंह – एमजीएम इकाई
ठाकुर गोपाल सिंह – 10 नंबर बस्ती इकाई
बीरेन्द्र सिंह – एग्रिको-सिदगोड़ा इकाई
धर्मेंद्र कुमार सिंह – बागबेड़ा-जुगसलाई इकाई
श्रीनिवास ठाकुर – नामदा बस्ती इकाई
शशि सिंह – कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर इकाई
सुनील कुमार पाण्डेय – घोड़ाबांधा-खड़ंगाझार इकाई
चंदन कुमार सिंह – लक्ष्मीनगर इकाई
दिनेश कुमार चौधरी – गोविंदपुर इकाई
प्रभाकर शर्मा – मानगो इकाई
शंभू शर्मा – सुंदरनगर इकाई
अमरेंद्र कुमार शर्मा – विद्यापति नगर इकाई
बारीडीह में हुई बैठक में लिया गया निर्णय

यह निर्णय रविवार को बारीडीह स्थित विद्यापति नगर में शंभू शर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राम नारायण शर्मा ने की, जबकि संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने किया।

संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बैठक में सभी नवनियुक्त प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी इकाई को संगठनात्मक कार्यों में आवश्यकता पड़ने पर जिला स्तर के पदाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

बैठक में ये लोग रहे उपस्थित

बैठक में प्रेम रंजन तिवारी, रूपेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, कृष्णंदन सिंह, मृत्युंजय सिंह, मृत्युंजय शर्मा, कुंदन दीक्षित, मनीष कुमार, चंदन सिंह, प्रेम कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, पवन कुमार, विकास कुमार, नीतीश कुमार और रिपु शर्मा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

More From Author

तरुण महतो की रिहाई पर ईचागढ़ में भव्य स्वागत, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

जमशेदपुर में प्रतिभा सम्मान समारोह: मेधावी छात्रों और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित