ब्रह्मर्षि विकास मंच महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न, अमिता शुक्ला अध्यक्ष और पिंकी महासचिव मनोनीत

जमशेदपुर: ब्रह्मर्षि भवन कदमा में सोमवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा, सोनारी एवं बिष्टुपुर महिला प्रकोष्ठ का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव पर्यवेक्षक भास्कर, अनीस और रामनाथ पांडेय की देखरेख में महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी सहजानंद सरस्वती के चरणों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। उपस्थित महिलाओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का मनोनयन

महिला प्रकोष्ठ की बैठक में सर्वसम्मति से नई पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमे अध्यक्ष: श्रीमती अमिता शुक्ला,महासचिव: श्रीमती पिंकी और कोषाध्यक्ष: श्रीमती खुशबू का मनोनयन हुआ। चुनाव प्रक्रिया में इकाई की करीब 50 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

महिलाओं ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

कार्यक्रम में अन्नू सिंह, मंजू सिंह, ज्योति, अमिता, यम्पूदेवी, प्रतिभा शुक्ला, किरण देवी, मंजू देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।महिला प्रकोष्ठ के गठन को संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

रवि भूषण ने किया मंच संचालन

कार्यक्रम का संचालन रवि भूषण ने किया, जबकि महिला प्रकोष्ठ की चुनाव प्रक्रिया भास्कर जी की देखरेख में संपन्न हुई।इस अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच के संस्थापक महासचिव राज किशोर, अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार, राम उदय प्रसाद सिंह, कदमा-सोनारी-बिष्टुपुर के अध्यक्ष दीपू सिंह सहित मंच के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम में राकेश कुमार, राजेश शुक्ला, कृष्णा कुमार, रौशन, गोपाल, संजीव, सुजीत, कुणाल, गोपेश, सत्येन्द्र, राकेश सिंह, आलोक, बाबूलाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

महिला प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ क्षेत्र में महिलाओं की संगठनात्मक भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।

More From Author

जुगसलाई में विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया, हिंदू समाज को संगठित करने पर जोर

कोवाली में सिकंदर शर्मा हत्याकांड का छह दिन में खुलासा, प्रेम संबंध और सुपारी हत्या की कड़ी सामने आई; 4 गिरफ्तार