टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का मासिक विदाई सह सम्मान समारोह सोमवार को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में टाटा मोटर्स के विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को यूनियन की ओर से शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ शामिल हुए। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने टाटा मोटर्स में अपने कार्यकाल के अनुभवों को बारी-बारी से साझा किया।

अध्यक्ष और महामंत्री ने दी शुभकामनाएं

समारोह में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि यूनियन का सहयोग आगे भी उन्हें मिलता रहेगा।

परिवार के साथ शामिल हुए सेवानिवृत्त कर्मचारी

सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिजनों के साथ पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला। कर्मचारियों ने अपने लंबे कार्यकाल की यादें और अनुभव साझा किए तथा यूनियन के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का हुआ सम्मान

समारोह में विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त हुए निम्न कर्मचारियों को सम्मानित किया गया जिसमे सेंट्रल मेंटेनेंस के गोपाल महतो,रियल एक्सेल के सुधीर कुमार पांडे एवं मोहम्मद इसरार अहमद खान,फाउंड्री के अशोक कुमार सिंह,मेडिकल सर्विसेज के गोपाल गोस्वामी,ट्रिम फैक्ट्री के राज किशोर सिंह,व्हीकल फैक्ट्री के तारिणी तरण दास,बीआईडब्ल्यू फैक्ट्री के विनोद प्रसाद एवं संजीव कुमार मित्रा और ट्रांसमिशन के प्रमोद नारायण चौधरी शामिल रहे।

More From Author

कदमा नंदी मंदिर दानपेटी चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

मानगो के मुर्दा मैदान में झाड़ियों से अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस