करीम सिटी कॉलेज में एनसीसी द्वारा कैरियर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित

जमशेदपुर: करीम सिटी कॉलेज, साकची के ऑडिटोरियम में एनसीसी 37 बटालियन झारखंड की करीम सिटी कॉलेज विंग की ओर से करियर जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “Career Awareness Seminar-Join the Armed Force” रखा गया।कार्यक्रम में कर्नल रजत कुमार (डिफेंस एक्सपर्ट) मुख्य अतिथि और लेफ्टिनेंट केशव उथाडा (220 फील्ड रेजीमेंट) मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

प्राचार्य ने किया अतिथियों का स्वागत

छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स से भरे ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने किया।मुख्य वक्ता लेफ्टिनेंट केशव उथाडा ने युवाओं को सशस्त्र बलों में उपलब्ध करियर अवसरों और चयन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

सशस्त्र बलों में करियर के अवसरों पर हुई चर्चा

सेमिनार में मुख्य वक्ता ने छात्रों को प्रमुख रूप से सशस्त्र बलों में करियर के अवसर,पात्रता और चयन प्रक्रिया,ऑफिसर एंट्री एग्जाम और एसएसबी की तैयारी,नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण विषयों की जानकारी दी।

सशस्त्र बल के अधिकारी के रूप में जीवन और करियर

लेफ्टिनेंट उथाडा ने छात्रों को बताया कि सशस्त्र बलों में करियर केवल नौकरी नहीं, बल्कि नेतृत्व, अनुशासन और राष्ट्रसेवा से जुड़ा अवसर है।

कर्नल रजत कुमार ने साझा किए सैन्य जीवन के अनुभव

इसके बाद मुख्य अतिथि कर्नल रजत कुमार ने एक सैनिक के रूप में अपने अनुभव छात्रों के साथ साझा किए। उन्होंने सैन्य जीवन की चुनौतियों और गौरव से जुड़े अनुभव बताते हुए युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि एक फौजी बनना नि:संदेह सौभाग्य की बात है और यह जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित होता है।

बड़ी संख्या में छात्र और एनसीसी कैडेट रहे मौजूद

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स के अलावा कॉलेज के विभिन्न विभागों के प्राध्यापक भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मेजर (डॉ.) फखरुद्दीन अहमद ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी के समापन की घोषणा की गई।

More From Author

जमशेदपुर के धातकीडीह लेक में युवक के कूदने की सूचना से मची अफरा-तफरी, देर शाम तक नहीं मिला सुराग

जमशेदपुर में एटक लीगल सेल की बैठक, टाटा लीज रिन्यूअल और अतिक्रमण कार्रवाई पर जताई चिंता