चांडिल :18 महीने से फरार आरोपी ‘सोनू बच्चा’ गिरफ्तार, कपाली पुलिस को बड़ी सफलता

चांडिल स्थित कपाली ओपी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने पिछले 18 महीनों से फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त सबीर अली उर्फ सोनू उर्फ सन्नु बच्चा (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ताजनगर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।

चाकू मारकर किया था जानलेवा हमला

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 262/24, दिनांक 10 दिसंबर 2024 के तहत की गई।यह मामला कपाली निवासी नाजिश जिया द्वारा दर्ज कराया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सबीर अली और उसके तीन अन्य साथियों ने नाजिश जिया पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोनू बच्चा एक शातिर और आदतन अपराधी है।उसके खिलाफ जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न थानों में पहले से कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अन्य सहयोगियों पर भी पुलिस की नजर

पुलिस का कहना है कि कपाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपी के अन्य सहयोगियों और आपराधिक नेटवर्क पर भी नजर रखी जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

परसुडीह: सरजमदा हरि कीर्तन में नाबालिग पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला; आरोपी को पकड़कर छोड़ने पर भड़के ग्रामीण, पुलिस पर नशे में होने का आरोप

जमशेदपुर के बड़ौदा घाट में नवजात का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी