जमशेदपुर के बड़ौदा घाट में नवजात का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बड़ौदा घाट इलाके में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब घाट के पास एक नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

इलाके में जुटी लोगों की भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की शुरुआती जांच शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात का शव वहां कैसे पहुंचा।

थाना क्षेत्र को लेकर भ्रम की स्थिति

प्रारंभिक जांच के दौरान बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल उनके थाना क्षेत्र में नहीं आता।बाद में मामला आरआईटी थाना क्षेत्र का पाए जाने पर वहां की पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।शव वहां फेंके जाने के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

More From Author

चांडिल :18 महीने से फरार आरोपी ‘सोनू बच्चा’ गिरफ्तार, कपाली पुलिस को बड़ी सफलता

जमशेदपुर: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जमशेदपुर की दवाई की दुकाने बंद, केमिस्ट्स ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग