जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के पास दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जमशेदपुर: शहर के जुबली एम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

युवकों के बीच हुई धक्का-मुक्की और हाथापाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के युवकों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई थी। कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और दोनों ओर से धक्का-मुक्की व हाथापाई शुरू हो गई।घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

हंगामे के दौरान आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद के दौरान कुछ युवकों ने हंगामा करते हुए आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया। इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कई युवक आपस में भिड़ते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं।

पुलिस सीसीटीवी और वायरल वीडियो से कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है।अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

घाटशिला में महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पंचायत में मामले को दबाने की कोशिश के बाद आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: उपायुक्त राजीव रंजन ने की नगर निकायों की समीक्षा बैठक, 31 मई तक नाली निर्माण पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent News