बर्मामाइंस में नवनिर्मित साईं मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नवनिर्मित साईं मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम से संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष दुर्गा राव के भाई वेंकट राव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

भजन-कीर्तन और झांकियों ने बांधा समा

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान साईं भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इसके अलावा साईं बाबा की आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।

सरयू राय सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल

इस धार्मिक आयोजन में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने श्रद्धालुओं के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया और नवनिर्मित मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

श्रद्धा और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। आयोजन के दौरान श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।

More From Author

एमबीए गोलगप्पावाला संचालक की शिकायत पर कोर्ट में सुनवाई, सूदखोरी और प्रताड़ना मामले में आगे बढ़ी कार्रवाई

15 अगस्त से पहले 10 करोड़ की लागत से बने 30 बेड अस्पताल का उद्घाटन, विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण

Recent News