दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में उत्पाद विभाग की छापेमारी,एक गिरफ्तार

Views: 3

जमशेदपुर: आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक आयुक्त उत्पाद, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के निर्देश पर 14 अक्टूबर 2026 को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 210 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब, 1.125 लीटर विदेशी शराब और 4 लीटर बीयर जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान बागबेड़ा से एक आरोपी पप्पू रजक को गिरफ्तार किया गया।

बागबेड़ा, जुगसलाई और सीतारामडेरा में छापेमारी

उत्पाद विभाग की टीम ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र के नया बस्ती और सिद्धू-कान्हू मैदान के पास, जुगसलाई थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे तथा सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में संचालित अवैध शराब केंद्रों पर छापेमारी की।यह कार्रवाई निरीक्षक उत्पाद, घाटशिला प्रक्षेत्र के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बरामद कर जब्त की गई।

पप्पू रजक गिरफ्तार, फरार आरोपियों पर भी केस

विभागीय जानकारी के अनुसार, बागबेड़ा से पप्पू रजक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दुर्गा पूजा को लेकर अवैध शराब पर कार्रवाई तेज

त्योहार के दौरान अवैध शराब की बिक्री और आपूर्ति पर रोक लगाने के उद्देश्य से उत्पाद विभाग की यह कार्रवाई की गई। विभाग ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है।

More From Author

आदित्यपुर: वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए रघु महतो की हत्या, तीन गिरफ्तार

राहुल कुमार बने सरायकेला-खरसावां जिला यूथ इंटक अध्यक्ष, सत्यम सिंह ने सौंपी नई जिम्मेदारी