Views: 0
जमशेदपुर/घाटशिला: शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां भगवती के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और स्थानीय श्रद्धालुओं व समिति के सदस्यों से मुलाकात की।
जिले के 10 प्रखंडों के पंडालों में पहुंचे कुणाल षाड़ंगी
पूर्व विधायक ने जिले के ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। उन्होंने मुख्य रूप से घाटशिला एवं मुसाबनी,बहरागोड़ा एवं चाकुलिया,डुमरिया एवं धालभूमगढ़,पोटका एवं गुड़ाबांदा और बोड़ाम एवं पटमदा पूजा पंडालों का दौरा किया।विभिन्न पंडालों में पूजा समितियों और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
“असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है विजयादशमी”
पंडालों में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने समस्त क्षेत्रवासियों और झारखंड वासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि “विजयादशमी का महान पर्व हमें सत्य की असत्य पर विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा आपसी प्रेम, एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का अमर संदेश देता है। मां दुर्गा का आशीर्वाद हमारे समाज और पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले पर सदैव बना रहे।”
की
