जमशेदपुर में भक्ति और आस्था के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र (बलराम) और देवी सुभद्रा की पावन रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। भगवान जगन्नाथ के अपने भक्तों के बीच आने की परंपरा को मनाने वाला यह वार्षिक उत्सव शहर में भव्य रूप से आयोजित किया गया।रथ यात्रा बिष्टुपुर स्थित श्रीराम मंदिर से प्रारंभ होकर साकची बसंत टॉकीज के समीप बनाए गए मौसीबाड़ी स्थल (पार्किंग परिसर) की ओर रवाना हुई।

दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रथ यात्रा के दौरान भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु बिष्टुपुर पहुंचे। बिष्टुपुर गोलचक्कर से लेकर श्रीराम मंदिर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाएं, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन और रस्सी खींचने के लिए उत्साहित नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

रथ यात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर अधिकारियों की मौजूदगी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न होती रही।

हल्की बारिश से रथ यात्रा की गति हुई धीमी

रथ यात्रा के दौरान हुई हल्की बारिश के कारण रथ की गति कुछ धीमी रही। शाम करीब 5:30 बजे तक रथ बिष्टुपुर गोलचक्कर तक ही पहुंच पाया था। अनुमान लगाया जा रहा था कि रथ के रात लगभग 10:30 बजे मौसीबाड़ी स्थल तक पहुंचने की संभावना है।

हर वर्ष बढ़ रहा श्रद्धालुओं का उत्साह

जमशेदपुर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह हर वर्ष बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। शहर में यह आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

More From Author

सरायकेला: सीनी में फिजियोथैरेपी के दौरान इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत, उपचार करने वाला व्यक्ति फरार

आदित्यपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ कृष्णा गोप, पार्वती घाट पर हुआ अर्जुन गोप का अंतिम संस्कार

Recent News