हिमांशु सिंह हत्याकांड: परिजनों ने पुलिस के शीर्ष अधिकारियों से की मुलाकात, जल्द गिरफ्तारी का मिला भरोसा

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के समीप 27 जून को हुई घटना में मृतक हिमांशु सिंह के परिजनों ने गुरुवार (2 जुलाई) को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र, रांची के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) तथा पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी से मुलाकात की।

फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

बैठक के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिलाया कि मामले में फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने जांच में तेजी लाने की कही बात

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम पुलिस इस हत्याकांड के उद्भेदन और शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता के साथ लगातार छापेमारी एवं अन्य कानूनी कार्रवाई कर रही है।

परिजनों ने जताया संतोष, जांच में सहयोग का दिया भरोसा

मुलाकात के दौरान हिमांशु सिंह के परिजनों ने अब तक की पुलिस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जांच प्रक्रिया और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

More From Author

झारखंड में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भरा एन्यूमरेशन फॉर्म

कटिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 60 हजार रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश