जमशेदपुर : 15 जुलाई को हमारे चैनल लौहनगरी न्यूज़ में सोनारी क्षेत्र में कचरे का अंबार लगने और नियमित सफाई नहीं होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर में बताया गया था कि निर्मल नगर स्थित प्रेम सतगुरु टावर के समीप सहित सोनारी के कई इलाकों में कचरा जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जेएनएसी ने लिया संज्ञान
लौहनगरी न्यूज़ में समाचार प्रकाशित होने के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के क्षेत्रीय अधिकारी जॉय गुड़िया ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जेसीबी से चला सफाई अभियान

जेएनएसी की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से निर्मल नगर और रूपनगर क्षेत्रों में युद्धस्तर पर कचरा उठाव अभियान चलाया। कई दिनों से जमा कचरे को हटाकर क्षेत्र की सफाई कराई गई।
अधिकारी ने क्या कहा
क्षेत्रीय अधिकारी जॉय गुड़िया ने बताया कि कचरा उठाव का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
क्षेत्रवासियों ने जताई संतुष्टि
कचरे का उठाव होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। क्षेत्रवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए जेएनएसी की सराहना की और खबर को प्रमुखता से उठाने पर हमारे चैनल के प्रति भी संतोष एवं आभार व्यक्त किया।
