जमशेदपुर सावन की दूसरी सोमवारी पर 501 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर किया शिव-हनुमान मंदिर में जलाभिषेक

जमशेदपुर। श्री श्री शिव हनुमान मंदिर बाबूडीह मंदिर समिति की ओर से सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष सामूहिक जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 501 महिलाओं ने स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल लेकर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने विधिवत रूप से स्वर्णरेखा नदी से जल उठाया और धार्मिक जयघोष करते हुए मंदिर पहुंचीं। इसके बाद विधि-विधान के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा और माहौल भक्तिमय हो गया।

सामूहिक जलाभिषेक का उद्देश्य

मंदिर समिति के सदस्य मोहन साहू ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर समिति की ओर से सामूहिक जलाभिषेक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था से जोड़ने के साथ-साथ समाज में आपसी एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।

सुख-शांति और समृद्धि की कामना

जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

More From Author

विश्व आदिवासी दिवस पर जमशेदपुर में भव्य आयोजन, 20 करोड़ से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण