जमशेदपुर: मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, खुदीराम बोस चौक पर फूंका पुतला

जमशेदपुर : भाजपा मानगो मंडल महिला मोर्चा के बैनर तले बुधवार को इंडी गठबंधन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मानगो की सड़कों पर मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया।

मानगो कार्यालय से खुदीराम बोस चौक तक प्रदर्शन

विरोध मार्च की शुरुआत मानगो स्थित भाजपा कार्यालय से हुई। कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए खुदीराम बोस चौक पहुंचे। यहाँ कार्यकर्ताओं ने गठबंधन सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।

महिला आरक्षण पर “धोखे” का आरोप

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने केंद्र की मंशा और विपक्ष के रवैये पर तीखे सवाल उठाए। महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण के संवेदनशील मुद्दे पर गठबंधन द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने घोषणा की कि वे इस “धोखे” के खिलाफ घर-घर जाकर जनजागरण अभियान चलाएंगी और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगी।

प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

इस आक्रोश मार्च में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होकर महिलाओं का मनोबल बढ़ाते नजर आए। पूर्व मेयर प्रत्याशी श्रीमती संध्या सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पांडेय, जिला मंत्री तन्मय कुमार झा, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य और स्थानीय भाजपा समर्थक इस मार्च का हिस्सा बने।

More From Author

जमशेदपुर: लोको कॉलोनी में सात दिवसीय पहाड़ी पूजा शुरू; गोल पहाड़ी से लोको मंडप पहुंचीं मां, विधायक ने किया उद्घाटन