जमशेदपुर : पूर्वी घाघीडीह पंचायत के बेड़ाडीपा शीतला मंदिर परिसर के पास बीती रात अचानक ट्रांसफॉर्मर जल जाने से इलाके की बिजली गुल हो गई। हालांकि, ग्रामीणों की सजगता और स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता के कारण इस समस्या का समाधान रिकॉर्ड समय में कर लिया गया।
रात में संकट, सुबह समाधान
रात में ट्रांसफॉर्मर जलने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग के सहायक अभियंता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी। भीषण गर्मी को देखते हुए अविलंब नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गई थी।विभाग ने मामले की गंभीरता को समझा और सुबह होते ही नया ट्रांसफॉर्मर मौके पर भेज दिया।आज दोपहर तक नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना कर दी गई, जिससे बेड़ाडीपा और आसपास के घरों में फिर से रोशनी लौट आई।
“सेवा ही लक्ष्य”: जनसेवा की मिसाल
नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के बाद आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा “रात में बिजली जाने से बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। लेकिन जब जनता और जनप्रतिनिधि मिलकर प्रयास करते हैं, तो विभाग को भी तेजी से काम करना पड़ता है। हमारा उद्देश्य हमेशा यही रहता है कि बिजली-पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए लोगों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।”
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
इस अवसर पर बिजली बहाली का स्वागत करते हुए एक छोटा उद्घाटन कार्यक्रम भी रखा गया। इसमें मुख्य रूप से मुखिया भरत जोड़ा,मनोज पात्रो,प्रभा हांसदा,रजनी देवी सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
