जमशेदपुर: समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित, उप विकास आयुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

जमशेदपुर :जमशेदपुर में उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, कई अहम मुद्दे उठे

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे। प्रमुख मामलों में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता,निजी स्कूलों में बीपीएल कोटे के तहत नामांकन,गांवों में अवैध शराब की बिक्री,सामाजिक बहिष्कार से जुड़ी शिकायतें,जल प्रदूषण (कुएं और चापाकल),पेंशन स्वीकृति,ट्रेड लाइसेंस,घरेलू विवाद,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण,अवैध कब्जा शामिल रहे।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

डीडीसी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि हर आवेदन की निष्पक्ष जांच हो ,समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और लोगों को त्वरित राहत देने पर जोर दिया।

More From Author

जमशेदपुर: 12 घंटे के भीतर बदला गया जला हुआ ट्रांसफॉर्मर, मानिक मलिक और जनप्रतिनिधियों की पहल लाई रंग

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में देशी पिस्टल के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी मुन्ना वर्मा