जमशेदपुर: ‘बकरीद’ को लेकर गौवंश परिषद ने एसएसपी से की मुलाकात, तस्करी रोकने और सतर्कता बरतने की मांग

जमशेदपुर : आगामी 27-28 मई को मनाए जाने वाले बकरीद के त्योहार के मद्देनजर भारतीय गौवंश रक्षण संवर्धन परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला। परिषद ने त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रतिबंधित पशुओं की सुरक्षा को लेकर एक मांग पत्र सौंपा।

तस्करी रोकने के लिए गश्त बढ़ाने की मांग

परिषद के विधि प्रमुख दीपक शर्मा ने प्रशासन का ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों से होने वाली पशुओं की आवाजाही की ओर आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि त्योहार के समय अक्सर वाहनों के माध्यम से गोवंश की तस्करी की आशंका बनी रहती है। परिषद ने मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों से शहर की ओर आने वाले रास्तों पर पुलिस चेकिंग तेज की जाए।मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने का आग्रह किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या प्रतिबंधित गतिविधि को रोका जा सके।

सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर जोर

दीपक शर्मा ने कहा कि किसी भी धार्मिक परंपरा के नाम पर नियमों का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। गोवंश की हत्या से धार्मिक भावनाएं आहत होने की संभावना रहती है, जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़ सकता है। परिषद ने पुलिस से अपील की है कि पशु तस्करी में शामिल कसाइयों और तस्करों के विरुद्ध चिन्हित कर कठोर एवं वैधानिक कार्रवाई की जाए।

प्रशासन से ‘अलर्ट मोड’ की अपील

परिषद ने उम्मीद जताई है कि पुलिस प्रशासन समय रहते उचित कदम उठाएगा ताकि जिले में त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल की तैनाती की जाए और खुफिया तंत्र को सक्रिय रखा जाए।

More From Author

जमशेदपुर: ‘विश्व बायोडायवर्सिटी दिवस’ पर दालमा में उमड़ा उत्साह; 300 स्कूली बच्चों ने की ट्रैकिंग, सीखा प्रकृति संरक्षण का पाठ

दलमा में ‘अभिप्राय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप’ का आगाज; 40 कलाकार कैनवास पर उकेरेंगे जैव विविधता के रंग, कल्पवृक्ष लगाकर हुआ उद्घाटन