जमशेदपुर: ‘आशा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस’ का भव्य शुभारंभ; कम फीस में कोटा और दिल्ली के शिक्षकों से मिलेगी उच्च स्तरीय कोचिंग

जमशेदपुर : शहर के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आशा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस की लॉन्चिंग सेरेमनी धूमधाम से आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षा, खेल और राजनीति जगत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने संस्थान की इस पहल की सराहना की।

शिक्षा को सुलभ बनाने का संकल्प

संस्थान के फाउंडर नासिक अंसार ने अपने संबोधन में संस्थान के विजन को साझा किया। यह संस्थान उन छात्रों के लिए शुरू किया गया है जो महंगी फीस के कारण बड़े शहरों में कोचिंग नहीं ले पाते। हमारा उद्देश्य कम से कम खर्च में विद्यार्थियों को ऐसा प्लेटफॉर्म देना है जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

घर बैठे मिलेगी कोटा और दिल्ली जैसी तैयारी

फाउंडर ने बताया कि आशा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस की कार्यप्रणाली अन्य कोचिंग सेंटरों से भिन्न है। यहाँ पढ़ाने के लिए कोटा, महाराष्ट्र और दिल्ली जैसे प्रमुख केंद्रों के अनुभवी शिक्षकों को जोड़ा गया है। अब छात्रों को तैयारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। वे अपने ही शहर में रहकर माता-पिता की देखरेख में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को बुके और शॉल देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य रूप से डॉ. अंसार डॉ. हसन इमाम: मालिक इंटरनेशनल हैंडबॉल कोच एवं मैनेजर (हेल्थ एंड वैलनेस), टाटा स्टील ,प्रोफेसर गौहर अज़ीज़: उर्दू विभाग, करीम सिटी कॉलेज,नीलोफर हुसैन: पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी, कपाली नगर परिषद,जेबा खान: पूर्व मेयर प्रत्याशी, मानगो नगर निगम,शकील असलम: फाउंडर एवं डायरेक्टर, नेशनल टेक्निकल इंस्टीट्यूट और मुफ्ती निशांत: इमाम, मस्जिद-ए-रहमान शामिल हुए।

कार्यक्रम का सफल संचालन

लॉन्चिंग सेरेमनी का मंच संचालन शाहिद रज़ा ने अपने खूबसूरत और प्रभावशाली अंदाज में किया, जिसने उपस्थित जनसमूह को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखा।

More From Author

रजरप्पा ज्वेलरी डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दंपति समेत अब तक 9 गिरफ्तार