जमशेदपुर: कुख्यात ‘चटनी डॉन’ फिर गिरफ्तार, घर के बाहर बैठे परिवार पर जानलेवा हमले के बाद सोनारी पुलिस का बड़ा एक्शन; दर्ज हैं 15 से ज्यादा केस

जमशेदपुर:जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में आतंक और गुंडागर्दी का पर्याय बनी कुख्यात महिला अपराधकर्मी ‘चटनी डॉन’ को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेज दिया है। एक आम परिवार के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी को लेकर डीएसपी (मुख्यालय-2) मनोज कुमार ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को विस्तृत जानकारी साझा की।

तेज रफ्तार कार चलाने का विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा

डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि इस पूरे विवाद की शुरुआत बीते 15 जून को सोनारी के आदर्श नगर में हुई थी।सोनारी आदर्श नगर ग्वाला बस्ती की रहने वाली पूजा देवी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक, 15 जून को वे अपने घर के पास अपने पति के साथ बैठी हुई थीं। उसी दौरान वहां से एक बेहद तेज रफ्तार कार गुजरी। चूंकि उस जगह पर बस्ती के कुछ छोटे बच्चे भी खेल रहे थे, इसलिए पूजा देवी ने हादसे की आशंका को देखते हुए इतनी तेज रफ्तार से कार चलाने का कड़ा विरोध किया।कार चलाने का विरोध करना ‘चटनी डॉन’ को इतना नागवार गुजरा कि उसने तुरंत फोन कर अपने अन्य गुर्गों और सहयोगियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद चटनी डॉन ने पूजा देवी, उनके पति और परिवार के अन्य सदस्यों पर जानलेवा हमला करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज फिलहाल जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

‘चटनी डॉन’ का काला इतिहास: दर्ज हैं 15 से ज्यादा संगीन मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला अपराधी का लंबा और बेहद खौफनाक आपराधिक इतिहास रहा है। वह शहर की कानून व्यवस्था के लिए लंबे समय से सिरदर्द बनी हुई है।डीएसपी ने खुलासा किया कि कुख्यात चटनी डॉन के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में 15 से अधिक आपराधिक मामलेbदर्ज हैं। इनमें मुख्य रूप से संगीन मारपीट, हथियार के बल पर लूटपाट, राहजनी (छीनतई), व्यापारियों से रंगदारी वसूलने और हत्या का प्रयास जैसे बेहद गंभीर केस शामिल हैं।

5 मई को ही जेल से आई थी बाहर, फिर शुरू की गुंडागर्दी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी सामने आया कि चटनी डॉन के आक्रामक और सुधरने न वाले रुख को देखते हुए पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा उसे जिला बदर (तड़ीपार) भी किया जा चुका है।वह अपने पिछले मामलों में बीते 5 मई को ही जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आई थी। जेल से छूटने के ठीक बाद से ही उसने सोनारी और आस-पास के इलाकों में दोबारा अपना आपराधिक दबदबा और खौफ कायम करने के लिए गतिविधियां तेज कर दी थीं।

पुलिस फिर करेगी जिला बदर (सीसीए) की अनुशंसा

सोनारी पुलिस ने पूजा देवी की लिखित शिकायत को आधार बनाते हुए त्वरित कार्रवाई की और चटनी डॉन को धर दबोचा। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में दोबारा जेल भेज दिया गया है।

More From Author

चाईबासा: मुकेश बारजो हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, धमकी देने वाला आरोपी फंटूस लागुरी गिरफ्तार

Recent News