जमशेदपुर: महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर इंटक ने उठाई सुरक्षित कार्यस्थल की मांग, पॉश कानून और आईएलओ कन्वेंशन 190 लागू करने पर जोर

Views: 20

जमशेदपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस और 16 दिवसीय अभियान के शुभारंभ के अवसर पर इंटक ने महिलाओं के लिए हर कार्यस्थल को सुरक्षित और गरिमापूर्ण बनाने की मांग उठाई है। संगठन ने भारत सरकार, नियोक्ताओं और समाज से इस दिशा में ठोस और निर्णायक कदम उठाने का आह्वान किया।

कार्यस्थल पर हिंसा श्रमिक अधिकारों का मुद्दा : इंटक

इंटक का कहना है कि कार्यस्थल पर हिंसा और उत्पीड़न केवल निजी समस्या नहीं, बल्कि ट्रेड यूनियन और श्रमिक अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। संगठन के अनुसार, घरेलू कामगार, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ता, निर्माण श्रमिक, स्ट्रीट वेंडर, खेत मजदूर और सफाई कर्मियों सहित लाखों महिला श्रमिक रोजाना उत्पीड़न और असुरक्षा का सामना करती हैं।

इंटक ने रखीं पांच प्रमुख मांगें

महिला श्रमिकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए इंटक ने कई मांगें उठाई हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • आईएलओ कन्वेंशन 190 को तत्काल लागू किया जाए।
  • सभी कार्यस्थलों पर पॉश अधिनियम, 2013 का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित हो।
  • अनौपचारिक क्षेत्र में काम करने वाली महिला श्रमिकों के लिए प्रत्येक जिले में स्थानीय समिति गठित की जाए।
  • महिलाओं के लिए सुरक्षित परिवहन और उचित कार्य घंटे सुनिश्चित किए जाएं।
  • प्रत्येक नियोक्ता के लिए कार्यस्थल पर उत्पीड़न के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति लागू हो।

सुरक्षित कार्यस्थलों के लिए जेंडर प्रशिक्षण का आयोजन

इंटक झारखंड की ओर से आईएलओ और जापान के सहयोग से सुरक्षित कार्यस्थलों के निर्माण के उद्देश्य से जेंडर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, कार्यस्थल पर सम्मान और लैंगिक संवेदनशीलता से जुड़े विषयों पर जोर दिया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. साहिर पॉल (सिविल सर्जन) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राकेश्वर पांडेय (राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश अध्यक्ष), देविका सिंह, शाहनाज़ रफ़ीक़, शिखा चौधरी और मीरा तिवारी भी शामिल हुईं।इंटक ने 16 दिवसीय अभियान के माध्यम से महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भेदभावमुक्त कार्यस्थल सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

More From Author

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स में सुबोध पात्रो के लिए चौथे दिन भी आंदोलन जारी,पूर्व सांसद सुमन महतो भी धरने पर बैठीं

जमशेदपुर: ग्रेजुएट कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या बनीं डॉ. सबिता मिश्रा, विधिवत ग्रहण किया पदभार