जमशेदपुर: साकची स्थित जिला परिषद भवन में विकास कार्यों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त समेत विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद रहे।बैठक के दौरान गोविंदपुर और घोड़ाबंधा क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया और उनके त्वरित समाधान की मांग की गई। स्थानीय प्रतिनिधियों ने प्रशासन का ध्यान 9 अहम बिंदुओं की ओर आकृष्ट कराया।
उठाए गए प्रमुख मुद्दे
गोविंदपुर जलापूर्ति योजना से वंचित बस्तियों में जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू करने की मांग
खराब पड़े करीब 20 जलमीनारों की मरम्मत
जले हुए ट्रांसफार्मरों को तुरंत ठीक करने की आवश्यकता
शहीद निर्मल महतो मध्य उच्च विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत
छात्रों की सुविधा के लिए 4 नए कक्षों का निर्माण
क्षेत्र में जर्जर बिजली तार और पोल बदलने की मांग
नए ट्रांसफार्मर लगाने पर जोर
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
बैठक में मौजूद अधिकारियों से सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि बुनियादी सुविधाओं में सुधार से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
