जमशेदपुर: साकची में भामाशाह जयंती पर ‘स्वाभिमान दिवस’ का आयोजन, मनोज गुप्ता के नेतृत्व में बंटा चना और शरबत

जमशेदपुर: अखिल भारतीय तेलीक साहू महासभा द्वारा बुधवार को राष्ट्रवीर और दानवीर भामाशाह जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस पावन अवसर पर साकची गोलचक्कर पर सेवा शिविर लगाकर राहगीरों के बीच मसाला चना एवं शीतल शरबत का वितरण किया गया।

भामाशाह जी का त्याग: राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा

कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्य मुन्नीलाल महाराज जी द्वारा भामाशाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भामाशाह जी का त्याग और राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक है। महासभा ने इस दिन को “भारत का स्वाभिमान दिवस” के रूप में मनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

सेवा कार्य में जुटे सदस्य

यह पूरा सेवा कार्यक्रम समाज के सक्रिय सदस्य मनोज गुप्ता के नेतृत्व में संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बीच साकची से गुजरने वाले हजारों लोगों ने शीतल शरबत और चने का आनंद लिया।

आयोजन को सफल बनाने वाले प्रमुख सदस्य

कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिहर प्रसाद, विनोद गुप्ता, संतोष गुप्ता, उमा शंकर प्रसाद, राज किशोर प्रसाद, पारस साव, गणेश राम, सुरेश प्रसाद, रविंद्र प्रसाद, राज कुमार यादव, बिनय सिंह, पप्पू साव, संजय साव, रंजीत साव, परमानंद साव, रामाशीष साव, टिमकेन यूनियन के महामंत्री विजय यादव, विनय गुप्ता, रुक्मणि देवी, शशिकांत महाराज, राहुल कुमार, महेश साव, कृष्णा साहू सहित कई गणमान्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

More From Author

जे -टेट विवाद: भोजपुरी, मगही और अंगिका को बाहर रखने पर आक्रोश, अप्पू तिवारी ने दी ‘जनआंदोलन’ की चेतावनी

बोकारो एयरपोर्ट: उड़ान की मांग को लेकर 2 मई को महाधरना,’हवाई अड्डा बचाओ संघर्ष समिति’ ने शुरू की बड़ी पहल