जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर पर विहिप और बजरंग दल का धरना; लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून की मांग, विधायक सरयू राय भी हुए शामिल

जमशेदपुर : शहर के साकची गोलचक्कर पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। देश और राज्य में कथित रूप से बढ़ रहे “लव जिहाद” के मामलों के विरोध में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता जुटे।

“पहचान छिपाकर युवतियों को बनाना जा रहा निशाना”

धरना स्थल पर मौजूद वक्ताओं ने समाज में हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त की।संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक सोची-समझी साजिश के तहत युवतियों को पहचान छिपाकर झांसे में लिया जा रहा है। वक्ताओं ने इसे सामाजिक ताने-बाने और सांस्कृतिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा करार दिया।विहिप ने सरकार और प्रशासन से मांग की कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को ऐसी सजा दी जाए जो मिसाल बने।

विधायक सरयू राय ने किया समर्थन

इस धरना-प्रदर्शन में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “इस प्रकार के गंभीर मामलों को नजरअंदाज करना समाज के लिए घातक हो सकता है। समाज को जागरूक रहने की आवश्यकता है और प्रशासन को चाहिए कि वह कानून-व्यवस्था को इतना मजबूत करे कि ऐसी घटनाओं पर पूर्ण विराम लग सके।”सरयू राय ने प्रशासन से इस विषय पर ठोस नीति बनाने और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की।

उग्र आंदोलन की चेतावनी

साकची गोलचक्कर पर घंटों चले इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।कार्यकर्ताओं ने सरकार से इस विषय पर एक सख्त और विशेष कानून बनाने की मांग की। आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह केवल सांकेतिक धरना है। यदि सरकार और प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए, तो आने वाले दिनों में पूरे राज्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

More From Author

सरायकेला में दर्दनाक सड़क हादसा: 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, नगर पंचायत अध्यक्ष धरने पर बैठे