जमशेदपुर: सामाजिक संस्था “यात्रा (एक नई जीवन की शुरुआत)” ने अपने 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को आर.पी. पटेल चेशायर होम में भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रीना सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित कर सेवा, संवेदना और मानवता का संदेश दिया।
सेवा के माध्यम से बांटी खुशियां
संस्था की ओर से बताया गया कि इस सेवा कार्य का उद्देश्य केवल भोजन वितरित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक अपनत्व, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना पहुंचाना है। संस्था का मानना है कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा मानव धर्म है।
सदस्यों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
इस अवसर पर श्रीमती चंदा सिंह राजपूत, चिंटू सिंह राजपूत, समरजीत सिंह, रिंकी अग्रहरी, रेखा सिंह, रंजीत गुप्ता और जगतार सिंह गिल सहित संस्था के कई सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लिया और सेवा कार्य में सक्रिय योगदान दिया।
सेवा का संकल्प दोहराया
स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था के सदस्यों ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों तक सेवा, सहयोग और मानवता की भावना पहुंचाने का संकल्प दोहराया। संस्था ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।संस्था ने अपने संदेश में कहा—”सेवा का सफर यूँ ही चलता रहे, हर चेहरे पर मुस्कान खिलती रहे।”
