जमशेदपुर में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने विभिन्न स्थानों पर किया ध्वजारोहण

Views: 0

जमशेदपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जमशेदपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसी क्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बिष्टुपुर, बागुनहातु, मानगो, घाटशिला समेत विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान कुणाल षाड़ंगी ने देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीरों को याद करते हुए उनके योगदान को नमन किया।इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लिया हिस्सा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में झामुमो के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

More From Author

जमशेदपुर: 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी कार्यालय सहित शहर के विभिन्न थाना में प्रभारी ने किया ध्वजारोहण, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

टिनप्लेट चौक मे विधायक और अप्पा राव ने 10 पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर मनाया स्वतंत्रता दिवस, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने किया ध्वजारोहण